ब्लोग पर पत्रिका का औपचारिक विमोचन!

जो भी आप वेब साईटें आप देखते हैं, उसके लिए टेम्पलेट हमेशा कहीं से लिया जाता है और उस पर ही डोमेन लेकर वेब साईट बनाई जाती है. ब्लोग और वेब साईट में अंतर इतना ही है कि वेब साईट www और ब्लोग http:// के साथ खुलता है. भारत में कुछ इस तरह का प्रचार किया गया है कि वेब साईट बहुत महत्वपूर्ण है और ब्लोग नहीं. इसलिए ब्लोग पर अपनी पोस्ट एक पत्रिका की तरह प्रस्तुत कर रहा हूँ.

हमारे कथित ब्लोगर वैसे तो कहते हैं कि ब्लोग लिखो और जब कोई विवाद खडा होता है तो कहते हैं कि यह तो ईमेल का विस्तार है. कभी यह नहीं कहते कि वेब साईट भी ईमेल का विस्तार है. मैंने अपने ब्लोग को हमेशा ही पत्रिका की तरह किया है और आज तो स्वयं ही औपचारिक विमोचन कर प्रस्तुत कर रहा हूँ. तमाम तरह के तकनीकी जानकार इसका विरोध करेंगे पर किसी ने आपको यह नहीं बताया होगा कि यह भी हो सकता है. अपने अलावा सबको मूर्ख समझना उन लोगों की फितरत है, पर मुझे भी नये प्रयोग करने की आदत है. आपने देखा होगा कि वर्डप्रेस के ब्लोगरों को तो बिलकुल एस समझा जाता है कि वह तो जैसे कुछ नहीं है. यह मैंने वर्डप्रेस के टेम्पलेट पर ही इसे बनाया गया है. मैं देखना चाहता हूँ कि इसका क्या असर होता है.

हालांकि यह कहना मुश्किल है कि यह कब तक चलेगा क्योंकि मैंने देखा है मुझसे अधिक ताकत उन लोगों की है जो इस तरह के प्रयोग के विरोधी हैं. कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि कुछ लोग मेरे ब्लोग पर अपनी ताकत दिखा रहे हैं क्योंकि उन पर काम नहीं कर पाता. ब्लागस्पाट.कॉम के ब्लोग पर पिछले पंद्रह दिन से मेरा कंपोज मोड़ काम नहीं कर रहा है. लगभग वह समय जब मैंने कतिपय पुरस्कार पर व्यंग्य कवितायेँ लिखीं थी, अब यह संयोग है या कोई खराबी हुई या की गयी है यह मैं नही जान पाया इसलिए कुछ नहीं कह सकता. अलबत्ता अब उस तरह धडाधड़ नहीं लिखूंगा जैसे लिख रहा था. हाँ यह प्रयोग अगर ठीक रहा हो अन्य तरीके से इसी पर काम करूंगा. हर सुबह अपनी पत्रिका प्रस्तुत करूंगा. इसी में पूरा समय लग जायेगा. एक पोस्ट पर विषय बहुत. ऊपर के कालमों में प्रतिदिन नई सामग्री होगी. आप ऊपर कालम जरूर पढें.

हमारे यह कालम ऊपर की तरह है और इससे किसी फोरम वाले को कोई दिक्कत हो तो हमारे इस ब्लोग को भले ही अपने चौपाल से हटा दे क्योंकि अब हम इसका उपयोग ऐसे ही करना चाहते हैं. वैसे अपने चौपालों से अलग ब्लोग पर तो ऐसे ही प्रयोग करूंगा. मैंने आज इसे तत्काल प्रस्तुत कर दिया हालांकि पहले इसका विचार नहीं था पर फिर सोचा कि प्रयोग के बारे में अपने साथियों के अलावा और कौन बता सकता है?

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.